मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में आर्य समाज के स्थापना दिवस समारोह में शुक्रवार को वक्ताओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवन गाथा का वर्णन किया। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण से यज्ञ कराया। अनुज शर्मा, सुधीर आनंद आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं। मनीष शर्मा ने महर्षि स्वामी यानंद के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों के बारे में बताया। डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री ने कहा की महर्षि स्वामी यानंद की सबसे बड़ी शक्ति उनकी ईश्वर में अटूट आस्था ,सत्य निष्ठा विश्वास, वेदों में अटल निष्ठा और उनका आत्म बल था। किसी भी स्थिति में असत्य से समझौता उन्हें स्वीकार नहीं था। उन्होंने लाहौर से लेकर सहारनपुर, मेरठ और बिहार तक यात्रा कर आर्य समाज का प्रचार प्रसार किया। अनेक स्थानों पर शास्त्रार्थ किया और अनेक कष्ट सहन करते हुए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.