कोडरमा, सितम्बर 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जैन धर्म का सर्वोच्च पर्व दसलक्षण पर्यूषण का अंतिम दिन शनिवार को अनंत चतुर्दशी बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। सुबह पंडित अभिषेक शास्त्री और डॉ. निर्मला दीदी के सानिध्य में भक्तों ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का पालन किया। अर्हम योग विशेषज्ञ निर्मला दीदी ने कहा कि आत्मा में लीन हो जाना ही ब्रह्मचर्य धर्म है, और बिना ब्रह्मचर्य के सिद्धि या भगवानत्व प्राप्त नहीं किया जा सकता। सुबह श्रद्धालु भक्तजन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म व्रत की पूजा के साथ जैन तीर्थंकर भगवान बासु पूज्य के मोक्ष कल्याणक का उत्सव निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ बड़ा मंदिर (डॉक्टर गली) से हुआ और पानी टंकी रोड जैन मंदिर तक चला। पालकी में विराजित भगवान बासु पूज्य को भक्तजन लेकर नगर भ्रमण करते हुए जयकारों और भजन-कीर्...