चक्रधरपुर, मार्च 25 -- चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित आत्मा भवन अक्सर बंद रहने से किसानों का कार्य प्रभावित हो रहा हैं। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक आत्मा भवन बंद पड़ा हुआ था। जबकि आत्मा भवन में चक्रधरपुर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक बैठकर किसानों की समस्याओं का समाधान करते हैं। आत्मा भवन से ही कृषि का सभी प्रकार का कार्य किया जाता हैं। जैसे बीज वितरण, सोलर पंप, सभी प्रकार के कृषि यंत्र, ब्लॉक चैन में किसानों का पंजीकरण का कार्य किया जाता हैं। इसी के माध्यम से किसानों को बीज समेत अन्य सरकारी लाभ मिलता हैं। लेकिन आत्मा भवन बंद रहने से किसानों को काफी परेशानियां होती हैं। आत्मा भवन से ही किसानों को खेती से संबंधित कई तकनीकी जानकारियां मिलती हैं। लेकिन कार्यालय बंद रहने के कारण किसान बाहर से ही लौट जा रहे हैं। वहीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.