गाजीपुर, फरवरी 13 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम जीवपुर में शुक्रवार को संत पंकज महाराज की 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा पहुंचा। आयोजित सत्संग सभा में उन्होंने मानव जीवन की नश्वरता और 'सुरत शब्द योग' का महत्व समझाया। महाराज ने बताया कि मानव शरीर किराये के मकान के समान है और भौतिक संपत्ति जीवन के अंत में साथ नहीं रहती। जीवात्मा का असली पोषण 'शब्द' है, जो भजन से मिलता है। उन्होंने साधना की विधि बताते हुए कहा कि बाहरी कान बंद करके आकाशवाणी को आत्मा के कानों से सुनना सच्चा भजन है। संत पंकज ने शाकाहारी और सदाचारी जीवन अपनाने, शराब और मादक पदार्थों का त्याग करने का आह्वान किया और अच्छे समाज के निर्माण में भागीदारी की प्रेरणा दी। उन्होंने 3 से 5 मार्च को जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में होने वाले होली सत्संग मेले में शामिल होने के लिए भी ...