मुरादाबाद, फरवरी 1 -- उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व चैयरमैन डा. विशेष गुप्ता ने कहा संत प्रवृति की आत्माएं पृथ्वी पर लीला करके बैकुंठ जाती हैं। उनकी लीलाओं को ईश्वर के अलावा कोई नहीं जान सकता है। डा. गुप्ता पारकर रोड पर विदुषी डा. सुषमा गुप्ता की पुण्यतिथि पर आयोजित महाकाल रसोई पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा भूखे को अन्न और प्यासे को पानी से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। इच्छा पूर्ति सिद्ध पीठ के महंत प्रशांत गुरु के सानिध्य में महाकाल रसोई आरंभ की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में सुशील शर्मा, डा. अंचल गुप्ता, डा. पंकज गुप्ता, करण गुप्ता, प्रेम प्रकाश सक्सेना, अभिनव सिंह, अनूप,अमिमत सक्सेना, मोहित गुप्ता, शुभम चित्रांश, अंकित गुप्ता, अमरजीत सिंह, पुनीत गोयल, कमल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.