बांका, मार्च 6 -- बांका, एक संवाददाता। बुधवार को बांका टाऊन थाना क्षेत्र के विजयनगर मुहल्ले में युवक की फंदे से लटक कर आत्महत्या मामले में मृतक के पिता श्रवण साह के बयान पर बांका पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है। बांका पुलिस को युवक के बंद कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसके द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलने की लत का जिक्र मिला है।ऑनलाइन केसिनो के जरिए भारी भरकम रकम का कर्जा होने पर दवाब में युवक सुशांत उर्फ शिट्टू ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।मृत युवक के दोस्त और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि मोनू कुमार ने कहा कि इस बुरे लत के शिकार शहर के अधिकांश मुहल्ले के युवा पीढ़ी हो चुके हैं।ऑनलाइन गेमिंग और जुआ खेलकर कम समय में अधिक कमाने का प्रलोभन एक प्रपंच है । जिसमें युवा पीढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.