भागलपुर, दिसम्बर 26 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के चम्पाचक गांव में एक लड़की के आत्महत्या मामलें में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक लड़की की मां गुड्डी देवी, पिता काशीराम मंडल और एक अन्य रिश्तेदार शांति देवी शामिल है। तीनों कई माह से न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर फरार चल रहे थे। बताते चलें कि करीब एक वर्ष पहले काशीराम की बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें मृतक की मौसी ने उसके पिता और सौतली मां पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...