रुद्रपुर, फरवरी 22 -- किच्छा। अजीत कुमार आत्महत्या प्रकरण में उसे फोन करने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खुरपिया गेट वार्ड-1 निवासी कमलेश पत्नी रामसहाय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी को उनका पुत्र अजीत कुमार घर में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि अजीत के मोबाइल पर आरूषि नाम की युवती की बार-बार कॉल आ रही थी। वह फोन पर किसी भुगतान की मांग कर रही थी। मोबाइल में व्हाट्सएप पर बारकोड और चैटिंग भी मिली है। आरोप है कि लगातार रुपये मांगने के दबाव के चलते अजीत ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी आरूषि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...