भागलपुर, जनवरी 31 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। नारायणपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की जान लोगों ने बचाई। कुछ लोगों ने महिला को रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध अवस्था में देखा। उसकी बातों से उसके आत्महत्या के इरादे का संदेह हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से विक्षिप्त महिला को सुरक्षित रूप से रेलवे पटरी से हटाया गया। बाद में उसे बाजार की ओर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...