मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण जुबली लॉ कॉलेज में बुधवार को भारत में आत्महत्या एक चिंताजनक स्थिति पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन केन्द्रीय विधि विवि, अरुणाचल प्रदेश के प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार, कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि ने आत्महत्या से संबंधित ऐतिहासिक, सामाजिक व मनोवैज्ञानिक कारकों के बारे में विस्तार से बताया। कॉलेज के निदेशक ने कहा कि आज के परिवेश में आत्महत्या की समस्या एक ज्वलंत मुद्दा है। इस पर समाज व सरकार को चिंतन करने की जरूरत है। प्राचार्य ने उक्त विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि उच्चतर शिक्षण संस्थाओ में हताशा के कारण आत्महत्याएं आम हो गई हैं। इसे तत्काल रोकने की आवश्यकता है। सेमिनार के संयोजक प्रो. धनंजय पांडेय ने विषय प्रवेश कराते उपरोक्त वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.