लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बीबीडी थाना क्षेत्र की पुलिस और पुलिस रिस्पॉन्स टीम ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए मानसिक तनाव से जूझ रही 40 वर्षीय महिला की जान बचाई। महिला इंदिरा नगर नहर में आत्महत्या के इरादे से कूदने जा रही थी। उसी समय वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना देख तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 7102 के कांस्टेबल अजय कुमार पाल और होमगार्ड उमेश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया और उसकी जान बचा ली। एसीपी महिला अपराध सौम्या पांडे ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और उसकी कोई संतान नहीं है। वह मानसिक तनाव में थी और बाराबंकी से लखनऊ अपने एक परिचित से मिलने आई थी। इसी दौरान वह परेशान होकर आत्महत्या का ...