उन्नाव, जनवरी 9 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के सेलापुर गांव की ज्योति (18) पुत्री गुलाब शंकर का सात जनवरी को शव गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला था। पिता ने गांव के ही रामजी और उसके पिता राकेश पर आरोप लगाते हुए बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। दरोगा विष्णुदत्त ने गुरुवार शाम काली मिट्टी चौराहे के पास से रामजी और राकेश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में दोनों वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...