फरीदाबाद, जनवरी 27 -- पलवल। हथीन थाना क्षेत्र के मंढनाका गांव में विवाहिता की आत्महत्या मामले में सीआईए पलवल ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप हैं। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव औरंगाबाद निवासी दिनेश के रूप में हुई है। मामले की जांच सीआईए पलवल की टीम कर रही थी। शिकायत मृतका के पिता लखन सिंह ने दर्ज कराई थी, जिसमें बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए गए थे। जांच में सामने आया कि नीतू की शादी करीब दस वर्ष पहले दिनेश के साथ हुई थी। 22 जनवरी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और शाम को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद नीतू मायके मंढनाका पहुंची। परिजनों के अनुसार वह काफी मानसिक दबाव में थी। अ...