लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। बंथरा में शनिवार को शगुन चौरसिया (17) द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में पूर्व प्रेमी व गांव की ही एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। बंथरा के रसूलपुर निवासी शगुन ने शनिवार को घर में ही फांसी लगा ली थी। पिता धर्मराज ने मुकदमा दर्ज कराया कि बेटी शगुन की बंथरा के अमावा निवासी सौरभ पटेल से फोन पर बात होती थी। एक वर्ष पहले उन्हें इसका पता चलने पर उन्होंने बेटी को समझाया था। इसके बाद बातचीत बंद हो गई थी। कुछ समय से सौरभ फिर बेटी को फोन कर मिलने के लिए दबाव बनाता था। इस कारण शगुन परेशान रहती थी। शुक्रवार को होली के दिन सौरभ गांव आया और मिलने का दबाव बनाने लगा। सौरभ ने शगुन को देर रात फोन कर धमकाया। दबाव में आकर शगुन ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले शगुन ने फोन की चैट व कॉल डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.