रामपुर, अगस्त 31 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने दो साल के बाद एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम लाल कॉलोनी निवासी घनश्याम सिंह पासी ने केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि 25 नवंबर 2022 को उनका बेटा देवेंद्र सिंह खाना खाकर अपने कमरे में गया था। इस दौरान उनकी पत्नी कमरे में गई तो देखा कि उनका बेटा फंदे पर लटका हुआ है। फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो गई थी। आरोप था कि उनके बेटे का विवाह काशीपुर निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था। बाद में फोन की जानकारी निकलने पर सामने आया था कि पीड़ित के भाई की पत्नी डोली सैनी अपनी बहन काजल सैनी से देवेंद्र सिंह की शादी कराना चाहती थी। उससे आठ से दस लाख रुपये भी ले लिए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.