प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के उमरी कोटिला गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि उसकी बहन ने 30 सितंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल में मिले वीडियो, साक्ष्यों से आरोपी ने विवाह का झांसा देकर धन लेना, बाद में विवाह से इनकार करने और मानसिक उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसी मामले में सोमवार को पुलिस ने प्रतीक शुक्ला उर्फ अनुज शुक्ला निवासी पूरे डीह हथिगवां को दरोगा प्रमोद कुमार ने गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...