मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा पुल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ट्रेन से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर आयी पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक अपना नाम बताने में असमर्थ है। पुलिस उसके परिजनों के बारे में जानकारी करने में जुटी हुई है। रविवार सुबह साढे 8 बजे भोपा पुल के बीचोबीच एक युवक खडा हुआ था। टे्रन को आती हुई देखकर युवक ने भोपा पुल से अचानक छलंाग लगा दी। युवक ट्रेन से टकराकर रेलवे लाइन पर जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही नयी मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक कुछ बोल नहीं पा रहा है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.