आजमगढ़, फरवरी 13 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार को एक वृद्ध ने पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रेन के गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए उसे बचा लिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसईदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र भूले के दो बेटे बेचू और मनोज हैं। मनोज परदेस में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर बेचू माता-पिता और परिवार के साथ रहता है। वृद्ध का आरोप है कि उसका बेटा बेचू करीब चार माह से प्रतिदिन उसे और उसकी पत्नी को प्रताड़ित करता है। आए दिन मारपीट करता है। भोजन नहीं देता है। प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने कई बार गंभीरपुर थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रताड़ना से तंग आकर शाहगंज से बलिया जा रही पैसेंजर के आगे जान देने जा रहा था। ट्रेन के गार्ड न...