शामली, मार्च 5 -- लगभग दस दिन पूर्व गांव पुरमाफी में किसान द्वारा अवैध तमंचे से आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज कराया है। किसान की आत्महत्या का मामला चरथावल विधायक द्वारा विधानसभा में उठाया गया था। जिसमें कर्ज के चलते किसान के आत्महत्या के मामले में गन्ना मिल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। लगभग दस दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरमाफी में दिन निकलते ही किसान आजाद उम्र पचास वर्ष पुत्र महावीर सिंह का गोली लगा शव जंगल में मिला था।शव के पास ही अवैध तमंचा पड़ा था, मामले की जानकारी मृतक के भाई धर्मेन्द्र द्वारा पुलिस को दी गयी थी। जिसमें परिजनों ने आजाद को कर्ज में डूबने ओर शराब पीने का आदि बताते हुए आत्महत्या करना बताया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.