महाराजगंज, फरवरी 9 -- कोल्हुई (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले में संविदा पर तैनात एक कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) द्वारा रविवार को आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। वह आत्महत्या करने की नीयत से डंडा नदी के किनारे पहुंच गए और वहीं बैठकर रोने लगे। एसएसबी जवानों ने उन्हें समझा-बुझाकर लौटाया। घर पर मिले पत्र में दो माह से मानदेय न मिलने और ट्रांसफर की सुनवाई न होने से मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र है। बृजमनगंज क्षेत्र में संचालित एक आरोग्य मंदिर पर संविदा पर तैनात सीएचओ आगरा के रहने वाले हैं। रविवार सुबह कमरे में एक पत्र रखकर डंडा नदी के किनारे पहुंच गए। पत्र में आत्महत्या करने जाने की बात लिखी थी। नदी तट पर बैठकर रोने लगे। कमरे पर मिले पत्र के मुताबिक करीब दो माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। इससे न तो वह घर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.