रामपुर, जनवरी 10 -- खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरगंज के रहने वाले एक युवक को पड़ोस में रहने वाले परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शनिवार को विवाद बढ़ा तो युवक ने गुस्से में आकर डायल यूपी 112 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस कर्मियों न जब काल अटैंड की तो उसने दो टूक कहा कि पड़ोसी से परवारिक विवाद हो गया है, जिसस वह काफी आहत है और खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या करने जा रहा है। यह सुनकर पुलिस कर्मी भी हरकत में आ गए। पीआरवी कर्मियों ने पहले खजुरिया एसओ को इसकी सूचना दी फिर खुद भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने युवक को किसी तरह से समझाकर शांत कराया। वहीं पड़ोसियों को भी सूचना दी कि वह भविष्य में किसी तरह का विवाद न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...