प्रयागराज, जुलाई 11 -- थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक महिला ने कमरा बंदकर फांसी लगा ली। घरवालों में कोहराम मच गया। उसका शव साड़ी से बने फंदे पर लटक रहा था। मौके पर मायकेवाले भी पहुंचे। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सोरांव थाना क्षेत्र के सराय लीला उर्फ बरचनपुर गांव की नीलम यादव पुत्री रामफल यादव की शादी 2020 में थरवई के कटियाही गांव के रोहित यादव पुत्र बद्री प्रसाद के साथ हुई थी। दोनों की साढ़े तीन साल की बेटी है। नीलम यादव के भाई मानसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही बहन के पति और उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। आए दिन बहन के साथ मारपीट करते थे। रोहित शहर ...