बालाघाट, मई 12 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वे आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो उनका सफाया कर दिया जाएगा। यह बाद उन्होंने सोमवार को मध्य प्रदेश के एकमात्र नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की लांजी तहसील के रानी अवंतीबाई स्टेडियम में पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही, जिसमें 64 पुलिसकर्मियों को आउट-ऑफ-टर्न (क्रम पूर्व पदोन्नति) प्रमोशन दिया गया। ये पुलिसकर्मी उस ऑपरेशन का हिस्सा थे, जिसमें 19 फरवरी को बालाघाट में चार महिला नक्सलियों को मार गिराया गया था। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 169 करोड़ रुपए की लागत के 93 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। जिसमें 69.80 करोड़ रुपए से बनने वाला आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भी शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.