शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। परिषद ने कहा है कि 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाएं छात्रों के जीवन का अहम चरण हैं, इसलिए सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में विद्यार्थियों को शेष समय का सदुपयोग करते हुए पाठ्यक्रम का व्यवस्थित पुनरावलोकन करने की सलाह दी गई है। अपनी अध्ययन शैली के अनुरूप समय-सारणी बनाकर तैयारी करने और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। तैयारी के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने की भी सलाह दी गई है। यदि किसी विषय में कठिनाई हो तो संबंधित अध्यापक से समाधान लेने को कहा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.