रुडकी, दिसम्बर 17 -- भगवान देवात्मा के 175वें पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय आत्मबल विकास महाशिविर का विधिवत शुभारंभ हरमिलाप धर्मशाला साकेत में श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में बुधवार को हुआ। यह महाशिविर 17 से 20 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। महाशिविर का उद्घाटन डॉ. सोनल आत्रेय द्वारा प्रार्थना एवं साधना सत्र के साथ किया गया। शिविर के दौरान ध्यान, शारीरिक एवं आत्मिक हीलिंग सत्र, जीवन की सच्ची आधारशिला पर आधारित कार्यशालाएं, भजन संध्या, साधना सत्र, बाल सभा तथा चिंतन एवं संवाद सत्रों का आयोजन किया जाएगा। डा. नवनीत अरोड़ा ने श्रद्धालुओं, साधकों एवं समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं प्रेरणा का लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. कमलेश चंद्रा, कर्नल एमपी शर्मा, वीके अग्रवा...