लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मुन्नूगंज स्थित स्थानीय सेवा केंद्र पर आध्यात्मिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में आत्मपरिवर्तन, नैतिक मूल्यों एवं राजयोग ध्यान के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मचिंतन और आत्मजागृति का पर्व है। यदि व्यक्ति स्वयं को बदलने का संकल्प लें, तो समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से संयमित जीवनशैली अपनाने और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुरजन लाल वर्मा ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना ही परिवार और समाज को मजबूत बनाती है। आज के दौर में तनाव और भौतिकता के बीच आध्यात्मिक मार्ग ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.