मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले की दो महिलाएं आत्मनिर्भर सम्मान से सम्मानित होंगी। सूबे से महज दो जिले की महिलाओं का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। मुजफ्फरपुर के अलावा दो महिला बेगूसराय की चयनित हुई हैं। जिले में जीविका की संगम सीएलएफ का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। इस सीएलएफ का चयन यहां की महिलाओं के सबसे अधिक आत्मनिर्भर होने के आधार पर हुआ है। इस सीएलएफ में आठ हजार महिलाएं शामिल हैं, जिसमें से छह हजार महिलाएं लखपति हैं। इसी आधार पर इनका चयन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा सम्मान, 12 को होंगी दिल्ली रवाना जिले की दो महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान मिलेगा। 12 अगस्त को ये दिल्ली के लिए रवाना होंगी। अध्यक्ष पूनम देवी और उपाध्यक्ष आशा देवी इस सम्मान को लेने के लिए जाएंगी। इन दोनों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.