समस्तीपुर, फरवरी 14 -- पूसा। जीविका के तत्वाधान में बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को पूसा में किया गयां। डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के विद्यापति सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जीविका के प्रखंड व जिला स्तरीय 228 कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ऋण प्रशासन, पात्रता मानदंड और डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी गई। समारोह की शुरूआत आगत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक बिक्रांत शंकर सिंह ने जीविका निधि की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा कीं। सामुदायिक वित्त प्रबंधक विन्ध्य कुमार झा प्रशिक्षण अधिकारी डॉ.रंजीत कुमार ने जीविका निधि पर प्रजेंटशन देकर जानकारी साझा की। मौके पर वक्ताओं ने कार्यक्रम के उदेश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि साम...