गुमला, सितम्बर 22 -- गुमला, संवाददाता। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के गुमला जिला कमेटी द्वारा रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन लोहरदगा रोड स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि द. छोटानागपुर प्रमंडल की संयोजक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक अभियान नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने का माध्यम है। इसका लक्ष्य गांव,गरीब,किसान,युवा और महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से मजबूत करना है। उन्होंने इसे सशक्त भारत की आधारशिला बताया। प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए योजनाओं और संदेश को आमजन तक पहुंचाए। पूर्व विधायक कमलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.