छपरा, दिसम्बर 27 -- दिघवारा निसं। दिघवारा नगर पंचायत के मुख्य बाजार मालगोदाम के समीप प्रदेश भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ कार्यसमिति सदस्य सीताराम प्रसाद के आवास पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प व हर घर स्वदेशी के तहत सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सोनपुर के भाजपा विधायक थे। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की। विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भर बनना सबसे जरूरी है और आत्मनिर्भरता की नींव स्वदेशी पर ही टिकी हुई है। आगे कहा कि आज भारत कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है। रक्षा, उद्योग, कृषि, तकनीक और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में देश ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। विधायक श्री सिंह ने लोगों से स...