मेरठ, सितम्बर 27 -- भाजपा मेरठ महानगर की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विशेष कार्यशाला हरमन सिटी बागपत रोड पर हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप रहे। उन्होंने बताया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। 28, 29, 30 सितंबर को विभिन्न मंडलों में कार्यशालाएं होंगी। 16 से 30 अक्टूबर के बीच महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा विशेष सम्मेलन का आयोजन होगा। ब्रांड एम्बेसडर भी बनाए जाएंगे, सिग्नेचर अभियान चलाया जाएगा और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने को कार्यक्रम होंगे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि भाजपा का यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जमीनी स्तर तक ले जाने को प्रतिबद्ध है। महानगर उपाध्यक्ष डा. वकुल रस्तोगी को सौंपी गई है। सह संयोजक के रूप में संयुक्त व्यापार सं...