मेरठ, नवम्बर 12 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा की ओर से पीएल शर्मा स्मारक सभागार में प्रोफेशनल सम्मेलन का प्यारे लाल शर्मा स्मारक में आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जयवीर सिंह ने की। मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर नहीं, बल्कि मेक इन इंडिया से मेक इन वर्ल्ड की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल सरकार की पहल नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का संकल्प होना चाहिए। इस अवसर पर अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.