मिर्जापुर, नवम्बर 18 -- जिगना। क्षेत्र के बदेवरा चौबे गाँव में बदेवरानाथ मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले आत्म निर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा संगठन की जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि आज महिलाएं घर की चौखट से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए शासन स्तर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जागरूक महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। महिलाएं कदम आगे बढ़ाएंगी तभी परिवार की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। कहा कि आज महिलाएं अंतरिक्ष की शैर कर रही हैं। विमान उड़ा रही हैं। देश की सीमाओं पर डटकर सुरक्षा कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख ने की। इस मौके पर प्रधान माहेश्वरी उपाध्याय,प्रेमशी...