दुमका, नवम्बर 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बासुकीनाथ नगर मंडल के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत मंडल स्तरीय कार्यशाला के अंतर्गत बासुकीनाथ नगर मंडल आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जब हम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देंगे। तभी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत और सशक्त बनेगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि यह देश की अस्मिता और गौरव से जुड़ा जनआंदोलन है। आज समय की आवश्यकता है कि हम अपने गांव और क्षेत्र में निर्मित उत्पादों ...