समस्तीपुर, दिसम्बर 14 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बैंतीपार राम जानकी ठाकुरबारी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल महामंत्री कमलदेव राय कर रहे थे। कार्यशाला को मंडल महामंत्री सुनील ईसर, राजाराम महतो, जिला मंत्री रविंद्र पासवान आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की ओर संकल्पित है। जिसके तहत स्वदेशी अपनाओ विकसित भारत बनाओ अभियान जारी है। इससे नई तकनीक के साथ-साथ आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और रोजगार का अवसर भी मिलेगा। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, कृष्णदेव प्रसाद सिंह युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम परिहार लक्ष्मी नारायण वर्मा, रंजीत वर्मा, रमाकांत सिंह, मुकेश साह, हरिशंकर झा, बिहारी पासवान आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...