मुंगेर, दिसम्बर 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता । आत्मनिर्भर भारत बनाने केलिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी सामान का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे इसके लिए कार्यकर्ता प्रचार प्रसार करेंगे। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो.अरूण कुमार पोद्दार ने मकससपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही। मौके पर कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष अम्बरीश चन्द्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह, दीपक कुमार, प्राण रंजन विकास सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर से आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ल...