पूर्णिया, दिसम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शहर के महिला कॉलेज गेट पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने और भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प से जोड़ना रहा। महिला मोर्चा की बहनों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इस अवसर पर उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.