आरा, दिसम्बर 17 -- पीरो, संवाद सूत्र। आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता को लेकर पीरो के लोहिया चौक पर समारोह का आयोजन कर संकल्प पत्र भरवाया गया। समारोह में शामिल वक्ताओं ने स्वदेशी अपनाओ का नारा बुलंद किया। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा उर्फ सोनू ने की और संचालन सोनू पाण्डेय व गोपाल राय ने किया। भाजपा के विधानसभा प्रभारी राजकुमार सिंह कुशवाहा ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय में जुटे भाजपा के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र भरा। मौके पर तरारी के जिला परिषद् सदस्य गिरीश नंदन उर्फ राकेश सिंह, अंकित चंद्रवंशी, अमन गुप्ता, मदन स्नेही, रवि केशरी, भरत राय, अभय प्रताप सिंह, बैजनाथ उपाध्याय, अमन गुप्ता और धर्मवीर गुप्ता ने आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के गांव-गांव में स्वदेशी अपनाओ का काम चल रहा है और भाजपा कार्यकर्...