सीवान, दिसम्बर 13 -- गोरियाकोठी, हिटी। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी संकल्प के आह्वान पर 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चल रहा अभियान पूरे प्रदेश में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसी सिलसिले में जिलेभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। जानकारी दी गई जिला मुख्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भर भारत का पत्रक वितरण और स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। 24 दिसंबर तक जिला, विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 13, 14 और 15 दिसंबर को मंडल स्तर पर...