गंगापार, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल गौहनिया में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बताया कि अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। जो हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। उक्त बातें डा कृतिका अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में यह उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। प्रबन्धक डॉ नीरज अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...