आजमगढ़, फरवरी 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की सभी गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत दो गोशालाओं को एनजीओ को दिया गया है, जबकि अन्य का अभी चयन होना है। एनजीओ की ओर से गोबर के उत्पाद तैयार कर गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। शासन की इस पहल से गोशालाओं के साथ ही गोवंशों की हालात सुधरेगी। गोशालाओं में आए दिन बदहाली के साथ ही गोवंशों की उपेक्षा आदि की शिकायतें आती रहती हैं। इन शिकायतों के मद्देनजर शासन ने गोशालाओं की हालात में सुधार करने के लिए नई कवायद शुरू की है। गोशालाओं को अब एनजीओ के हवाले किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एनजीओ की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए एनजीओ से आवेदन मांगे गए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभी तक दो एनजीओं का आवेदन आया। आवेदन के बाद उन्हें नगर पालिका परिषद आजमगढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.