बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : आत्मनिर्भरता: अब आलू बीज के लिए पंजाब-जालंधर का मोहताज नहीं रहेगा नालंदा राजगीर में लहलहा रही कुफरी पोखराज की फसल, 6.5 हेक्टेयर में तैयार हो रहा बीज घर में ही सस्ता और रोगमुक्त बीज मिलने से बढ़ेगी अन्नदाताओं की आय एक हेक्टेयर में खेती करने पर 250 से 300 क्विंटल तक मिलेगा बंपर पैदावार फोटो आलू : राजगीर के बीज गुणन प्रक्षेत्र में शुरू की गई आलू बीज की खेती का जायजा लेते उद्यान विभाग के पदाधिकारी। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। आलू बीज के उत्पादन में नालंदा अब आत्मनिर्भर बनने की राह पर है। यहां के किसानों को अब महंगे बीज के लिए पंजाब या जालंधर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राजगीर के बीज गुणन प्रक्षेत्र में इसबार करीब साढ़े छह हेक्टेयर में कुफरी पोखराज वेरायटी का बीज तैयार किया जा रहा है। बीज की बुआई...