अलीगढ़, जून 2 -- फोटो.. अलीगढ़। जेपी ड्रीम फेस-1 सारसौल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन रविवार को कथा व्यास पंडित खुशीराम आचार्य ने आत्मदेव एवं धुंधली, परीक्षित का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन सफल हो जाते हैं। कथा सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। इस अवसर पर विमलेश कुमारी, प्रेम प्रकाश भारद्वाज, इंजी. अनुभव भारद्वाज, इंजी. भूमि भारद्वाज, गणेश सारस्वत, कवलजीत सिंह, चीनू, योगेंद्र गौड़, विजय शर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...