बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं, संवाददाता। आत्मदाह का प्रयास करने में झुलसे युवक का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मुकदमा करने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगर वार्ड नंबर 10 के रहने वाले मनोज कुमार मिश्रा ने पारिवारिक विवाद के आरोपों के बीच पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले चार वर्षों से उसे और उसके परिवार को परेशान कर रही थी, नील ड्रम में भरवाने की धमकी देती थी और महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराकर लगातार दबाव बना रही ...