आरा, फरवरी 13 -- -इलाज के दौरान पीएमसीएच में शुक्रवार की तड़के चालक ने तोड़ा दम -चालान काटे जाने से परेशान चालक ने पेट्रोल छिड़क लगा ली थी आग -नगर थाने के पुरानी पुलिस लाईन मोड़ पर सात फरवरी की शाम हुई थी घटना आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में भारी भरकम ऑनलाइन चालान काटे जाने से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास करने वाला ऑटो चालक आखिकार जिंदगी की जंग हार गया। आत्मदाह के प्रयास के दौरान गंभीर रूप से झुलसे ऑटो चालक राजा कुमार की शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई। मृत ऑटो चालक राजा कुमार नगर थाना क्षेत्र के नाला मोड़ तरी निवासी स्व. दीनदयाल प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र था। पटना स्थित पीएमसीएच में ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी मौत से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। बता दें कि परिवहन विभा...