रुद्रपुर, जून 14 -- खटीमा, संवाददाता। तहसील परिसर में बीते मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास करने वाले सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी ने शनिवार को ऋषिकेष एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। खटीमा तहसील परिसर में मंगलवार शाम बीएसएफ के सेवानिवृत्त कर्मी 66 वर्षीय नारायण सिंह मुंडेला पुत्र स्वर्गीय बिशन सिंह मुंडेला निवासी दियूरी दरियानाथ ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। अरायजनवीसों, तहसील कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाई थी। पुलिस ने करीब 60 फीसदी झुलसे बुजुर्ग को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय उनके रिश्तेदार अधिवक्ता ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी का उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.