रामपुर, जनवरी 8 -- तहसील से नोकझोंक के बाद तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में गंज थाना पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के महुनागर निवासी सोमपाल सिंह यहां तहसील सदर में राजस्व संग्रह अमीन है। बताया जाता है कि तहसीलदार सदर ने सोमवार की शाम उसका एक दिन का वेतन अस्थायी रूप से बाधित किया था, जिसको लेकर मंगलवार को अमीन कुछ साथियों के साथ तहसीलदार सदर के समक्ष पहुंचा और वेतन काटे जाने को लेकर यहां कहासुनी हुई थी। अमीन का आरोप है कि तहसीलदार ने उसके साथ अभद्रता की, जिससे आहत होकर उसने तहसीलदार के कक्ष के बाहर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की थी। हालांकि, तहसीलदार के स्टाफ आदि ने उसे बचा लिया था। जिसके बाद वह उपचार के लिए रामपुर जिला ...