वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मकर संक्रांति पर गुरुवार को भारतीय शिक्षा बोर्ड की वाराणसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन बोर्ड के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. एनपी सिंह ने किया। अर्दली बाजार स्थित भुवनेश्वर नगर कालोनी में बने कार्यालय की शुरुआत के बाद उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है, जो विद्यार्थियों में आत्मगौरव, भारतीयता, नैतिकता, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करे। इसी उद्देश्य से बोर्ड का गठन किया गया है। यह एक राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड है, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। इसके प्रमाणपत्र समान रूप से मान्य हैं। बोर्ड के पाठ्यक्रम में एनससीईआरटी के पाठ्यक्रम के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ा गया है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.