देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम देवघर प्रांगण में रविवार को 9 कुंडीय हवन यज्ञ के साथ चैती नवरात्र की पूजा संपन्न की गयी। इस दौरान पांच पालियों में कुल 477 गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्यों ने हवन किया। इस हवन यज्ञ में आत्म कल्याण के साथ-साथ विश्व कल्याण के लिए गायत्री मंत्र सहित क्लिं बीज मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र, महाकाल मंत्र, हनुमान गायत्री मंत्र, महामृत्युंज मंत्र एवं नवग्रह मंत्रों से आहूतियां दी गयी। इस हवन यज्ञ के पूरे कर्मकांड का संचालन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार से आए प्रसेनजी एवं उनकी टोली के सदस्यों द्वारा संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देव नारायण रजक मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, नरेंद्र परिब्राजक, महेन्द्र प्रसाद यादव, उदय शंकर सिंह, राम प्रसाद यादव, आशुतोष सिंह, निश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.