नई दिल्ली, मार्च 23 -- OnePlus का शक्तिशाली प्रोसेसर वाला टैबलेट बाजार में धूम मचाने के लिए आ रहा है। नए टैब को OnePlus Pad 2 Pro नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में साल की पहली छमाही में दो स्नैपड्रैगन 8 एलीट-पावर्ड टैबलेट लॉन्च किए जाएंगे। इनमें ओप्पो पैड 4 प्रो और वनप्लस पैड 2 प्रो शामिल हैं। जबकि ओप्पो ने पैड 4 प्रो के आने की जानकारी पहले ही दे दी है, वनप्लस टैब का लॉन्च भी अब ज्यादा दूर नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वनप्लस पैड 2 प्रो को चीन की 3C अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन मिल गया है, जो हिंट देता है कि इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। जैसा कि ऊपर देखा जा सकता है, OPD2413 मॉडल नंबर वाला एक नया वनप्लस टैबलेट 3C के डेटाबेस में दिखाई दिया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस 80W फास्ट चार्जर के साथ आ सकता है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.